Indian medal list at Tokyo Paralympics 2020 in hindi | पैरालंपिक 2021 भारत पदक सूची और 1968 से अब तक पैरालम्पिक में भारत की स्थिति

पैरालंपिक 2021 भारत पदक सूची और 1968 से अब तक पैरालम्पिक में भारत की स्थिति:

Tokyo paralympic 2020 medal list
India at Tokyo Paralympics 2020

पैरालंपिक खेलों का इतिहास

दोस्तों, पैरालंपिक खेल वर्ष 1948 में अस्तित्व में आया, जब 1948 के लन्दन ओलम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह के दिन, डॉ. गुट्टमैन ने दिव्यांगों के लिए पहली बार प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस खेल का नाम उन्होंने "स्टोक मैन्डविल" रखा। जो पैरालंपिक खेलों के लिए वरदान साबित हुआ, इस खेल में कुल 16 घायल सैनिक और महिलायें शामिल थीं, जिन्होंने तीरंदाजी में हाथ अजमाया था।

इसी "स्टोक मैन्डविल खेल" को बाद में पैरालंपिक खेल का नाम दे दिया गया, जिसको पहली बार इटली के रोम शहर में वर्ष 1960 में आयोजित किया गया था, जिसमे 23 देशों के 400 प्रतिभागी शामिल हुए थे। तभी से प्रत्येक चार वर्ष में ओलम्पिक खेलों के तुरंत बाद ही पैरालम्पिक खेल आयोजित होते आये हैं।

पैरालंपिक शीतकालीन खेलों को पहली बार स्वीडन में आयोजित 1976  के खेलों से शुरू किया गया था। पैरालंपिक  गेम्स International Paralympic Committee द्वारा शासित होते हैं अर्थात यही कमेटी पैरालम्पिक खेलों की कर्ता - धर्ता है।

टोक्यो पैरालम्पिक 2020 में भारतीयों की स्थिति

भाइयों इस बार 2021 में आयोजित पैरालम्पिक खेलो में भारतीय एथलीटों का धमाकेदार प्रदर्शन रहा है। क्योंकि भारत, वर्ष 1968 में पैरालम्पिक खेलो में पहली बार भाग लिया था और तब से रियो पैरालम्पिक 2016 तक के अपने सफर में केवल 12 पदक ही अपने खाते में डाल सका था। लेकिन टोक्यो पैरालम्पिक में भारत के पैरा - एथलीटों ने कमाल कर दिया और जितने पदक अपने पूरे पैरालम्पिक इतिहास में नहीं जीत पाया था, उससे ज्यादा पदक तो इस बार अकेले  टोक्यो पैरालम्पिक से ही जीत लिए हैं। 

भारत ने इस टोक्यो पैरालम्पिक में 9 विभिन्न प्रकार के खेलो के लिए इस बार 54 पैरा एथलीटों को भेजा था। जिसमे से भारत के खाते में कुल 19 पदक आये जो इस प्रकार हैं - 5 स्वर्ण , 8 रजत और 6 कांस्य। भारत पदक तालिका में 24 वे स्थान पर रहा।  

तो आइये सबसे पहले हम टोक्यो पैरालम्पिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट देख लेते हैं उसके बाद हम आपको पैरालम्पिक खेलों के अन्य महत्वपूर्ण और मजेदार तथ्य बताएँगे। 

टोक्यो पैरालम्पिक 2020 के भारतीय स्वर्ण पदक विजेता

  1. अवनि लेखरा ( निशानेबाजी )
  2. सुमित अंतिल ( भाला फेंक )
  3. मनीष नरवल (निशानेबाजी )
  4. प्रमोद भगत ( बैडमिंटन )
  5. कृष्णा नागर ( बैडमिंटन )

टोक्यो पैरालम्पिक 2020 के भारतीय रजत पदक विजेता

  1. भविनाबेन पटेल ( टेबल टेनिस )
  2. सिंघराज अधाना ( निशानेबाजी )
  3. यतिराज सुहास ( बैडमिंटन )
  4. कथुनिया योगेश ( डिस्कस थ्रो )
  5. निषाद कुमार ( ऊँची कूद )
  6. थंगावेलु मरियप्पन (ऊँची कूद )
  7. प्रवीन कुमार ( ऊँची कूद )
  8. देवेंद्र झाझरिया ( भाला फेंक )

टोक्यो पैरालम्पिक 2020 के भारतीय कांस्य पदक विजेता

  1. हरविंदर सिंह ( तीरंदाजी )
  2. शरद कुमार ( ऊँची कूद )
  3. गुर्जर सुन्दर सिंह ( भाला फेंक )
  4. मनोज सरकार ( बैडमिंटन )
  5. सिंघराज अधाना ( निशानेबाजी )
  6. अवनि लखेरा ( निशानेबाजी )

अवनि लेखरा स्वर्ण पदक विजेता :-

अवनि लेखरा ने टोक्यो पैरालम्पिक में निशानेबाजी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए विश्व रिकार्ड की बराबरी की। यह उनका पदार्पण पैरालम्पिक था और वह किसी पैरालम्पिक में दो पदक प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गयी। उन्होंने इस पैरालम्पिक में गत पैरालम्पिक चैम्पियन चीन की कुइपिंग झांग और मौजूदा विश्व चैम्पियन उक्रेन की इरीना शचेतनिक को हराकर स्वर्ण पर कब्ज़ा जमाया। अवनि ने महिलाओ की 10 मीटर एअर राइफल शूटिंग के SH -1 वर्ग में 249.6 का नया पैरालम्पिक रिकार्ड बनाकर यह उपलब्धि हासिल की।


19 वर्षीय अवनि ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीसन के SH -1 वर्ग में 445.5 अंक के साथ कांस्य पदक भी अपने नाम कर लिया। 

सुमित अंतिल स्वर्ण पदक विजेता :-

सुमित अंतिल ने भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की भाला फेंक F64 वर्ग में विश्व रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

23 वर्ष के सुमित ने अपने पहले प्रयास में 66.95 मीटर भाला फेंककर अपना ही पिछला रिकार्ड 62.88 मीटर को तोड़ दिया। सुमित अंतिल ने अपने दूसरे प्रयास में एक बार फिर 68.08 मीटर भाला फेंक कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। लेकिन अपने पांचवे प्रयास में फिर से नया विश्व रिकॉर्ड 68.55 मीटर भाला फेंक कर इतिहास रच दिया।

मनीष नरवल स्वर्ण पदक विजेता :-

भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया इसी कड़ी में भारतीय पैराएथलीट मनीष नरवल ने भी 50 मीटर पिस्टल में अपनी एकाग्रता को बनाये रखा और स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। उनको यह स्वर्ण SH -1 वर्ग के लिए दिया गया। 

मनीष ने फ़ाइनल के लिए सातवें स्थान पर रहकर क्वालीफाई किया था लेकिन फ़ाइनल में उन्होंने सबको पीछे छोड़ते हुए पैरालम्पिक रिकार्ड 218.6 अंको के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त करके स्वर्ण पदक को अपने झोली में दाल लिया।  

प्रमोद भगत स्वर्ण पदक विजेता :-

इधर बैडमिंटन में तीन बार के विश्व चैम्पियन प्रमोद भगत ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। उन्होंने बैडमिंटन में पुरुष एकल के SL-3 वर्ग में यह उपलब्धि पायी। विश्व चैम्पियन पैरा शटलर प्रमोद भगत ने फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14, 21-17 से हराकर पीला तमगा जीता।

कृष्णा नागर स्वर्ण पदक विजेता :-

भारतीय शटलर कृष्णा नागर ने भारत को बैडमिंटन के SH-6 वर्ग में स्वर्ण पदक जीताकर इस पैरालम्पिक का समापन किया।

पैरालम्पिक खेल के कुछ महत्वपूर्ण और रोचक तथ्य :

FAQ :

  • टोक्यो पैरालम्पिक में चीन ने ( 96 स्वर्ण, 60 रजत और 51 कांस्य ) कुल 207 पदको के साथ पदक सूची में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि दूसरे स्थान पर ग्रेट ब्रिटेन (41 स्वर्ण, 38 रजत और 45 कांस्य, कुल 124 पदक) और तीसरे स्थान पर अमेरिका (37 स्वर्ण, 36 रजत और 31 कांस्य, कुल 104 पदक) ने कब्जा जमाया।

  • भारत पदक तालिका में 24 वे स्थान पर रहा (5 स्वर्ण , 8 रजत और 6 कांस्य, कुल 19 पदक )।
  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय पैरालंपिक दल के लिए थीम सांग कर दे कमाल तू का विमोचन अगस्त 2021में किया था इस गाने को लखनऊ के दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी संजीव सिंह ने लिखा और गाया था।
  • टोक्यो पैरालम्पिक में दो भारतीय पैरा एथलीट अवनि लेखरा और सिंघराज अधाना ऐसे हैं जिन्होंने दो - दो पदक अपने नाम किया।
  •  भारत ने 1976 और 1980 के पैरालम्पिक खेलों में भाग नहीं लिया था।
  • मुरलीकांत पाटेकर भारत के पहले पदक जीतने वाले पैरा एथलीट हैं। जिन्होंने 1972 के पैरालम्पिक खेलो में भारत के लिए पहला पदक तैराकी में स्वर्ण जीतकर दिलाया था।

  • दीपा मालिक भारत की पहली महिला पैराएथलीट हैं जिन्होंने पैरालम्पिक में कोई पदक जीता। दीपा मालिक ने 2016 के रियो पैरालम्पिक में शॉटपुट में अपने देश के लिए सिल्वर मैडल जीता था।

  • टोक्यो पैरालंपिक उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वज वाहक टेक चंद थे। समापन समारोह में भारतीय दल की ध्वज वाहक अवनि लेखरा थी।

  • टोक्यो पैरालम्पिक का शुभंकर "सोमिटी (SOMEITY)" था।

  • टोक्यो पैरालम्पिक का मोटो " यूनाइटेड बाई इमोशन (UNITED BY EMOTIONZ)" था।

अब तक पैरालम्पिक में भारतियों की स्थिति वर्ष के आधार पर :

Indian Medal List at Paralympics
Sr. No. YEAR & CITY GOLD SILVER BRONZE TOTAL MEDAL
1 2021, Tokyo 5 8 6 19
2 2016, Rio 2 1 1 04
3 2012, London
0 1 0 01
4 2008, Beijing 0 0 0 00
5 2004, Athens 1 0 1 02
6 2000, Sydney 0 0 0 00
7 1996, Atlanta 0 0 0 00
8 1992, Barcelona 0 0 0 00
9 1988, Seoul 0 0 0 00
10 1984, New York 0 2 0 04
11 1980, Arnhem इस पैरालम्पिक में भारत ने भाग नहीं लिया।
12 1976, Toronto इस पैरालम्पिक में भारत ने भाग नहीं लिया।
13 1972, Heidelberg 1 0 0 01
14 1968, Tel Aviv 0 0 0 00
15 1964, Tokyo इस पैरालम्पिक में भारत ने भाग नहीं लिया।
16 1960, Rome इस पैरालम्पिक में भारत ने भाग नहीं लिया।
Total Medals 31

अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो दोस्तों के साथ शेयर करें।

धन्यवाद।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चौपाई छंद की परिभाषा उदाहरण सहित | Chaupai chhand with example in hindi

उत्तर प्रदेश नया मंत्रिमण्डल 2024 में कौन क्या है ? | UP mantrimandal updated list 2024 in hindi

CCC New Syllabus 2023 in hindi [NIELIT] | 2023 में सीसीसी का नया सिलेबस क्या है?